Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News हो जाइए सावधान! यदि कैटरीना कैफ को ट्विटर पर करते हैं फॉलो

हो जाइए सावधान! यदि कैटरीना कैफ को ट्विटर पर करते हैं फॉलो

0
246

मुंबई। यदि आप कैटरीना कैफ के चाहने वाले हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके ट्विटर या इंस्‍टाग्राम खाते को फॉलो कर रहे हैं तो आप अवाक रहने वाले हैं, उस ख़बर को सुनकर, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। ख़बर यह है कि आपकी मनपसंद अभिनेत्री कैटरीना कैफ फेसबुक के अलावा किसी भी सोशल वेबसाइट पर उपलब्‍ध नहीं हैं।

कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेत्री सिर्फ फेसबुक पर समय बिताना पसंद करती हैं। वह इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं जहां उनके नाम पर अनगिनत फर्जी अकाउंट बने हुए हैं।

katrina kaif

प्रवक्ता ने बताया, ‘कैटरीना सिर्फ फेसबुक पर हैं और किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। अगर वह ट्विटर या अन्य किसी मंच पर जाने का फैसला करेंगी तो इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।’

कैटरीना कैफ फिलहाल आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इसमें रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म अनुराग बासु द्वारा निर्देशित है और यह 2017 में रिलीज होगी। -आईएएनएस