Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News कुछ ऐसे प्रभावित कर रहे हैं भावेश जोशी की टीम को हर्षवर्धन

कुछ ऐसे प्रभावित कर रहे हैं भावेश जोशी की टीम को हर्षवर्धन

0
250

मंबई। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘भावेश जोशी’ में अपने समर्पण और काम करने के पेशेवराना अंदाज से पूरी टीम को प्रभावित किया है।

सूत्रों के अनुसार, हर्षवर्धन इस फिल्म में एक मध्यवर्गीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। हर्षवर्धन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को सलाह दी कि वह उनके लुक को उनके फिल्म के किरदार जैसा ही बनाए।

harshvardhan-kapoor-001

हर्षवर्धन चाहते थे कि उनका लुक बिल्कुल फिल्म के किरदार जैसा हो। हर्षवर्धन ने टीम के अन्य लोगों के साथ ही अपने बालों और मेकअप के लिए एक ही व्यक्ति को काम करने की सलाह दी।

एक सूत्र ने कहा, ‘हर्षवर्धन ने इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी और फिल्म ‘भवेश जोशी’ की टीम को प्रभावित किया है। वह बेहद साधारण और जमीन से जुड़े इंसान हैं।’

सूत्र ने बताया कि अन्य अभिनेताओं के विपरीत वह हमेशा सेट पर चीजों को सीखते रहते हैं। पर्दे के पीछे काम कर रहे लोगों से बात करते रहते हैं। साथ ही फिल्म के दृश्यों के लिए सुझाव भी देते हैं।” -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।