Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News क्‍या अब किसिंग सीन नहीं देंगी बिपाशा ?

क्‍या अब किसिंग सीन नहीं देंगी बिपाशा ?

0
352

मुंबई। बिपाश बसु और करण सिंह ग्रोवर की नवविवाहित जोड़ी एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते दोनों को फिल्म की पटकथा पसंद आ जाए।

इसके अलावा उन्होंने ‘नो किसिंग’ या ‘नो लव मेकिंग’ जैसी किसी शर्त पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

Bipasha basu 004
‘द कपिल शर्मा शो’ के कार्यक्रम में शनिवार को उपस्थित हुए करण और बिपाशा से यह पूछे जाने पर कि शादी के बाद वह किस तरह की फिल्मों में अभिनय करना चाहेंगे? इस पर बिपाशा ने कहा, “अगर हमें कुछ पसंद आता है तो; हम अलग-अलग इंसान हैं। निश्चित रूप से हम एक-दूसरे के साथ काम करने चाहेंगे, लेकिन फिल्म का विषय दोनों को पसंद आना चाहिए।”

संयोग की बात यह भी है कि शादी के बाद कुछ जोड़ों ने एक-साथ कभी काम नहीं किया। इस गिनती में करीना कपूर-सैफ अली खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, सोहा अली खान और कुणाल खेमू जैसे कुछ नाम शामिल हैं।

कथित तौर पर शादी के बाद कई कलाकार ‘नो किसिंग’, ‘नो लवमेकिंग’, ‘नो बिकनी सीन्स’ जैसी शर्तें लगा देते हैं, इस बारे में बिपाशा ने कहा, “नहीं हमने ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई है, लेकिन हम इस बारे में सोच रहे हैं।”

करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने भी ऐसा कुछ नहीं लिखा है। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था।

-आईएएनएस