Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News पड़ोसी की शिकायत पर BMC ने थमाया Anushka Sharma को नोटिस

पड़ोसी की शिकायत पर BMC ने थमाया Anushka Sharma को नोटिस

0
250

मुम्‍बई। फिल्‍म फिलौरी अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा को उनके एक पड़ोसी की शिकायत पर बीएमसी की ओर से नोटिस मिलने की ख़बर प्राप्‍त हुई है।

सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का परिवार स्‍थानीय वर्सोवा स्थित बद्रीनाथ टॉवर की 20वीं मंजिल पर रहता है।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा ने अपने घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया हुआ है, जो उनके पड़ोसी सुनील बत्रा की शिकायत के अनुसार अवैध है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्विट के अनुसार बीएमसी के के वेस्‍ट वार्ड ने अनुष्‍का शर्मा को नोटिस जारी किया है, और इस इलेक्‍ट्रिक जंक्‍शन बॉक्‍स को हटाने के लिए कहा है।

उधर, अनुष्‍का शर्मा के प्रवक्‍ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘इस इलेक्‍ट्रिक जंक्‍शन बॉक्‍स को मंजूरी के पश्‍चात ही लगाया है, इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’