Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सीबीएफसी से लड़ते लड़ते थक चुके हैं निर्देशक विक्रम भट्ट

सीबीएफसी से लड़ते लड़ते थक चुके हैं निर्देशक विक्रम भट्ट

0
231

मुंबई। टेलीविजन पर फिल्‍म राज रीबूट के प्रोमो को दिखाने के लिए मिले ए प्रमाण पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से लड़ते-लड़ते थक गए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘राज रीबूट’ के प्रोमो को सिनेमाघरों के लिए ‘यू/ए’ और टीवी पर दिखाए जाने के लिए ‘ए’ प्रमाण पत्र मिला है।

vikram-bhatt

फिल्‍मकार विक्रम भट्ट ने कहा, ‘मैं हैरान हूं। थक गया हूं। मुझे टीवी के लिए सेंसर के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता क्यों होनी चाहिए? ‘आहट’ और ‘फियर फाइल्स’ को प्रमाणन की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन डरावनी नहीं होते हुए भी मेरे 20 सेकंड के प्रोमो को प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है। मैं क्या कहूं?’

राज रीबूट निर्देशक कहा कि वह इसे कैसे बदल सकते हैं। आखिर वह एक फिल्मकार हैं, योद्धा नहीं। यदि वह योद्धा होते तो शायद कुछ करते।

raaz reboot

फिल्‍म ‘राज रीबूट’ में इमरान हाशमी, कीर्ति खरबंदा और गौरव अरोड़ा जैसे कलाकार हैं। विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 16 सितम्बर को रिलीज होगी। -आईएएनएस