Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News यहां देखिये, फरहान अख्‍तर की लखनऊ सेंट्रल और संजय दत्‍त की भूमि...

यहां देखिये, फरहान अख्‍तर की लखनऊ सेंट्रल और संजय दत्‍त की भूमि का फर्स्‍ट लुक

0
501

मुम्‍बई। एक ही महीने में एक सप्ताह के अंतराल पर रिलीज होने वाली अभ्‍िानेता फरहान अख्‍तर अभिनीत लखनऊ सेंट्रल और संजय दत्‍त अभिनीत फिल्‍म भूमि का फर्स्‍ट लुक एक साथ सोमवार को रिलीज हुआ।

सोमवार को रिलीज हुए फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल के पोस्‍टर में फरहान अख्‍तर हाथ में तख्‍ती पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। 15 सितंबर को रिलीज होने जा रही लखनऊ सेंट्रल में फरहान अख्‍तर किशन मोहन ग्रिहोत्रा की भूमिका निभा जाएंगे, जो एक कैदी है और उसका नंबर 1821 है।

उधर, फिल्‍मकार उमंग कुमार की ओर से जारी किए फिल्‍म भूमि के पोस्‍टर में संजय दत्‍त के मुंह को रक्‍त लगा हुआ है। फिल्म भू​मि में अभिनेता संजय दत्त अदिति राव हैदरी के पिता की भूमिका में हैं।

22 सितंबर 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म भूमि संजय दत्‍त की कमबैक फिल्‍म मानी जा रही है। जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्‍त पहली बार बड़ी स्‍क्रीन पर नजर आएंगे।

More News