Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News इंदु सरकार के फर्स्‍ट लुक में कुछ ऐसी नजर आईं कीर्ति कुल्हारी

इंदु सरकार के फर्स्‍ट लुक में कुछ ऐसी नजर आईं कीर्ति कुल्हारी

0
211

मुम्‍बई। फिल्‍म पिंक में दिल छू लेने वाला अभिनय करने वाली कीर्ति कुल्हारी की अगली फिल्‍म इंदु सरकार, जो मधुर भंडारकर बना रहे हैं, का फर्स्‍ट लुक जारी हो चुका है।

अभिनेत्री कीर्ति कुल्‍हारी फिल्‍म निर्देशक मधुर भंडारकर द्वारा जारी किए फिल्‍म इंदु सरकार के फर्स्‍ट लुक में घायल अवस्‍था में नजर आ रही हैं। दरअसल, इन तस्‍वीरों में कीर्ति कुल्‍हारी पुलिस कस्‍टडी में हैं।

मधुर भंडारकर ने कीर्ति कुल्‍हारी की तारीफ करते हुए कहा, ‘शुक्रिया कीर्ति कुल्‍हारी सख्‍त मेहनत करने के लिए, मेरे किरदार को बड़े पर्दे के लिए जीवंत बनाने के लिए।’

गौरतलब है कि ‘इंदु सरकार’ 1975 की इमर्जेंसी पर आधारित फिल्म है। फिल्‍म में कीर्ति कुल्‍हारी के अलावा नील नितिन मुकेश भी हैं, जो संजय गांधी की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।