Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News होटल में हुआ हंगामा, अभिनेता अर्जुन रामपाल के खिलाफ मामला दर्ज

होटल में हुआ हंगामा, अभिनेता अर्जुन रामपाल के खिलाफ मामला दर्ज

0
287

मुम्‍बई। अभिनेता अर्जुन रामपाल द्वारा दिल्‍ली के एक फाइव स्‍टार होटल में एक शख्‍स के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

A File Photo From Twitter

जानकारी के अनुसार अभिनेता अर्जुन रामपाल ने दिल्‍ली के एक फाइव स्‍टार होटल में एक फोटोग्राफर के साथ अभद्र व्‍यवहार किया और इस दौरान गुस्‍से में अभिनेता ने फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर उसके ही सिर पर मार दिया, जिसके कारण फोटोग्राफर घायल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक यह वारदात शनिवार की रात को करीबन साढ़े तीन बजे के आस पास हुई, जब शोभित नामक एक फोटोग्राफर ने अर्जुन रामपाल को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की।

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कैमरा लगने से शोभित के सिर से रक्‍त बहने लगा। इसके बाद पीड़ित कैमरामैन ने संबंधित पुलिस थाने में पहुंचकर अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

कहा जा रहा है कि रॉक ऑन 2 स्‍टार अर्जुन रामपाल होटल में मेहमान डीजे के रूप में उपस्‍थित थे।