Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Confirmed! दिव्‍या खोसला की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार

Confirmed! दिव्‍या खोसला की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार

0
455

मुम्‍बई। यारियां और सनम रे जैसी फिल्‍मों का निर्देशन कर चुकीं दिव्‍या खोसला कुमार की अगली निर्देशित फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ होगी। हालांकि, कुछ समय पहले तक चर्चा थी कि दिव्‍या की अगली फिल्‍म में सुपर स्टार सलमान खान हो सकते हैं।

हाल ही में मुगल की घोषणा करने वाले टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘मेरी पत्‍नी दिव्‍या खोसला कुमार की अगली फिल्‍म अक्षय कुमार के साथ होगी। हालांकि, इस फिल्‍म के लिए कोई जल्‍दबाजी नहीं है।’

भूषण कुमार ने आगे कहा, ‘दिव्‍या पटकथा को बेहतरीन तरीके से लिखना चाहती हैं और इसके लिए वह पूरा पूरा समय लेंगी क्‍योंकि वह अक्षय कुमार के साथ काम करते हुए कोई भी चूक नहीं करना चाहती। वह पटकथा से संतुष्‍ट होने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएंगी।’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और दिव्‍या खोसला दोनों अब तुम्‍हारे हवाले वतन साथियो में स्‍क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस फिल्‍म में दिव्‍या अक्षय कुमार के सामने मुख्‍य भूमिका में थीं।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।