Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News शाह रुख भी चले रणवीर की राह, डियर जिन्‍दगी का पोस्‍टर जारी

शाह रुख भी चले रणवीर की राह, डियर जिन्‍दगी का पोस्‍टर जारी

0
485

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्‍म डियर जिन्‍दगी का पोस्‍टर जारी हो गया है।

फिल्‍मकार गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित फिल्‍म डियर जिन्‍दगी 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स ने रेडचिलीज और होच के साथ मिलकर किया है।

dear-zindgi-poster

पोस्‍टर को रिलीज करने से पहले शाह रुख खान ने एक विडियो रिलीज किया, जिसमें शाह रुख खान बाथरूम नहा रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह भी इस ट्रिक को इस्‍तेमाल कर चुके हैं, जब फिल्‍म बेफिक्रे का ट्रेलर रिलीज होना था।

इस वीडियो में शाह रुख खान कुछ पूछने की समझ पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, अभिनेता कह रहे हैं कि यह भी कोई पूछने का समय है। लेकिन, साथ में कहते हैं कि मैं जवाब दूंगा उसको, पोस्‍टर जवाब में कदद करेगा।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।