Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News क्‍या बदलापुर के सीक्‍वल में होंगी दीपिका पादुकोण?

क्‍या बदलापुर के सीक्‍वल में होंगी दीपिका पादुकोण?

0
264

मुम्‍बई। ख़बर एकदम पक्‍की है कि अभिनेता वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्‍म बदलापुर का सीक्‍वल बनने जा रहा है।

बता दें कि फिल्‍म बदलापुर के सीक्‍वल के लिए पटकथा लिखी जा चुकी है और फिल्‍म का निर्देशन श्रीराम राघवन ही करेंगे।

बदलापुर के सीक्‍वल की बात सामने आते ही फिल्‍म में दीपिका पादुकोण के होने की ख़बरें सामने आईं।

लेकिन, जब इस बारे में फिल्‍म निर्माता दिनेश विजन से पूछा गया तो फिल्‍म निर्माता का जवाब कुछ ऐसा था, ‘फिलहाल, हम हिंदी मीडियम और राब्‍ता करने में व्‍यस्‍त थे। हम जल्‍द ही बदलापुर सीक्‍वल के लिए स्‍टार कास्‍ट फाइनल करेंगे। हां, हम इतना सुनिश्‍चित कर सकते हैं कि इसमें कोई भी लीड अभिनेत्री नहीं होगी।’

जबकि बदलापुर में हुमा कुरैशी, यामी गौतम, दिव्या दत्ता और राधिका आप्‍टे जैसी अदाकाराएं थी।

गौरतलब है कि 2015 में रिलीज हुई फिल्‍म बदलापुर को 61वें फिल्‍म फेयर अवार्ड्स में बेस्‍ट फिल्‍म अवार्ड हासिल हुआ था और बॉक्‍स ऑफिस पर भी फिल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया था।