Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News दीपिका की फीस कंगना रनौट से ज्‍यादा!

दीपिका की फीस कंगना रनौट से ज्‍यादा!

0
192

मुंबई। जी हां, बॉलीवुड से हॉलीवुड में प्रवेश करने जा रही दीपिका पादुकोण ने अपनी फीस में कथित तौर पर काफी बड़ा इजाफा कर दिया है।

चर्चा है कि बाजीराव मस्‍तानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी अगली हिन्‍दी फिल्‍म पद्मावती के लिए 12 करोड़ रूपये मेहनताना ले रही हैं। इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं।

Deepika padukone 002

यदि यह सच है तो दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड क्‍वीन अभिनेत्री कंगना रनौट को पीछे छोड़ दिया है क्‍योंकि चर्चा है कि कंगना रनौट ने फिल्‍म रंगून के लिए 11 करोड़ रुपये मेहनताना लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘बाजीराव मस्तानी’ बना चुके संजय लीला भंसाली अब खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के संबंधों पर फिल्‍म बनाने जा रहे हैं।