Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News दीपिका पादुकोण ने मांगे 8 करोड़!

दीपिका पादुकोण ने मांगे 8 करोड़!

0
1397

मुम्‍बई। हॉलीवुड में कदम रखने के बाद दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्‍यू बढ़ चुकी है। जी हां, ख़बर है कि दीपिका पादुकोण ने एक एयरलाइन कंपनी का प्रचार करने के लिए 8 करोड़ रुपये मेहनताना मांगा है।

Deepika padukone 002
सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण को तीन से चार दिन शूटिंग करनी होगी। और दीपिका चाहती हैं कि इसके लिए उनको 8 करोड़ रुपये मेहनताना दिया जाए। हालांकि, इतनी बड़ी रकम अब तक बॉलीवुड मेल स्‍टार लेते आए हैं।

हाल में एक ख़बर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा 40 दिन की शूटिंग के लिए 100 करोड़ रुपये मेहनताना वसूलती हैं। और अब दीपिका पादुकोण भी उसकी नक्‍शेकदम पर आगे बढ़ रही हैं।

अब देखना यह है कि दीपिका पादुकोण को मुंह मांगी रकम मिलेगी या पहले की तरह अभिनेत्रियों को समझौता कर कम मेहनताने में काम करना होगा।