Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सोशल मीडिया पर क्‍यों छाई दिया मिर्जा ?

सोशल मीडिया पर क्‍यों छाई दिया मिर्जा ?

0
253

dia mirza with reza golzar

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। इसका कारण उनकी कोई आने वाली फिल्‍म या प्रोजेक्‍ट नहीं है। बल्‍कि इसका कारण होली का त्‍योहार है।

जैसे कि हम सब जानते हैं कि होली आने वाली है और पानी बचाओ के नारे बुलंद होंगे। बस, इन नारे बुलंद करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा शामिल हो चुकी हैं।

अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ”हम किस समय में जी रहे हैं, विडम्‍बना है। एक तरफ किसान पानी की किल्‍लत के कारण आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोग होली खेलने के लिए पानी फालतू बहाएंगे। आगे बढ़ो मुझे हिन्‍दू विरोधी कहो”

दिया मिर्जा की सलाह कुछ सोशल नेटवर्क यूजर्स को खटक गई। उन्‍होंने दिया मिर्जा पर तरह तरह के तंज कसे। इतना ही नहीं, दिया मिर्जा की पानी में नहाते हुए फोटो शेयर किए गए।

एक ख़बर भी सामने आई, जो 2013 की है, जब उनको जल विभाग ने रेड नोटिस जारी किया था।