Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News दीया मिर्जा फिर कैमरे के सामने आने को उत्साहित

दीया मिर्जा फिर कैमरे के सामने आने को उत्साहित

0
297

नई दिल्ली। अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने बताया कि वह अपनी फिल्म कंपनी के प्रबंधन में व्यस्त होने के कारण अभिनय से दूर रहीं, लेकिन अब वह अभिनय करने के लिए उत्साहित हैं।

दीया ने आईएएनएस से कहा, “पहले यह मेरी फिल्म प्रबंध कंपनी है। सेटिंग करने की प्रक्रिया और फिल्म बनना, लेकिन सब सही है और मैं कैमरे के सामने भी आ सकती हूं।”

बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘लव ब्रेकअप्स जिंदगी’ और ‘बॉबी जासूस’ जैसी फिल्में दीया द्वारा निर्मित हैं। इससे पहले उन्होंने टेलीविजन शो ‘गंगा-द सोल ऑफ इंडिया’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेत्री हाल ही में सनस्क्रीन ब्रांड सनक्रॉस की ब्रांड एंबेसेडर बनीं। उन्होंने लिखा, “अभिनेत्री और फिल्म निर्माता के रूप में मैं बहुत-सी फिल्में करने के लिए उत्साहित हूं।”

उन्हें 2010 की फिल्म ‘हम तुम और घोस्ट’ और 2012 में ‘जिंदगी तेरे नाम’ में देखा गया था।

अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय भारत-ईरानी फिल्म ‘सलाम मुंबई’ में एक कलाकार के रूप में काम किया।

-आईएएनएस