Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News woW! डायना पेंटी के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगे फरहान अख्‍तर

woW! डायना पेंटी के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगे फरहान अख्‍तर

0
200

मुम्‍बई। पिछले साल फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल की घोषणा अभिनेता फरहान अख्‍तर और कृति सेनन की जोड़ी के साथ हुई थी।

इसलिए कृति सेनन के हाथ से निकली लखनऊ सेंट्रल

लेकिन, अफसोस कि किसी कारणवश लखनऊ सेंट्रल का शूटिंग शेड्यूल कृति सेनन की तारीखों के अनुकूल न ढल सका और कृति सेनन को फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल से अलग होना पड़ा।

गैर सरकारी संस्‍थान कार्यकर्ता की भूमिका

अब ख़बर है कि इस फिल्‍म में कृति सेनन की जगह डायना पेंटी ने ले ली है, जो हाल ही में हैप्‍पी भाग जाएगी में लीड रोल करती नजर आईं थी।

फिल्‍म में डायना पेंटी एक गैर सरकारी संस्‍थान कार्यकर्ता की भूमिका में नजर आएंगी।

कॉकटेल अभिनेत्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि डायना पेंटी फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल को लेकर काफी रोमांचित हैं,

विशेषकर फिल्‍मकार निखिल आडवाणी और अभिनेता फरहान अख्‍तर के साथ काम को लेकर।

फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है।