Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘किक’ से मिली जैकलीन को किक

‘किक’ से मिली जैकलीन को किक

0
285

मुंबई। कथित तौर पर एक रियलिटी शो के लिए एक एपिसोड का एक करोड़ रुपए मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस फिल्म ‘किक’ को अपने करियर की दृष्टि से बेहद महत्वूपर्ण मानती हैं।

जैकलीन फर्नांडीस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “किक के बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है। ‘किक’ के बाद से (मुझे) काफी अच्छा काम मिला है और यह बेहद अच्छा रहा है।”

Jacqueline Fernandez ‏

जैकलीन ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘किक’ से पहले कमी यह थी कि तब मुझमें आत्मविश्वास नहीं था। यही चीज गलत थी। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि तब मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी।”

वर्ष 2014 में रिलीज हुई ‘किक’ बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। जैकलीन हाल ही में ‘हाउसफुल 3’ और ‘ढिशूम’ में नजर आई थीं। फिलहाल वह ‘ए फ्लाइंग जट’ के प्रचार में व्यस्त हैं। -आईएएनएस