Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News कोरियाई फिल्म का रीमेक बनाएगी अब्बास—मस्तान की जोड़ी!

कोरियाई फिल्म का रीमेक बनाएगी अब्बास—मस्तान की जोड़ी!

0
277

मुम्बई। फिल्म मशीन की असफलता से उभरने के लिए कमर कस चुकी निर्देशक जोड़ी अब्बास—मस्तान जल्द ही एक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन करने जा रही है।

जानकारी मुताबिक अब्बास—मस्तान की आगामी फिल्म कोरियाई थ्रिलर टनल पर आधारित होगी।फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। फिल्म में किसी सुपर स्टार को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है।

कोरियाई फिल्म टनल की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्दगिर्द घूमती है, जो बेटी का जन्मदिवस मनाने के लिए एक टनल मार्ग द्वारा केक लेकर लौट रहा होता है, और अचानक टनल दोनों तरफ से गिरकर बंद हो जाती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी सराहा गया था।

दिलचस्प बात तो यह है कि अब्बास—मस्तान की जोड़ी ने अपने कैरियर में जितनी भी सफल फिल्में दी हैं, वो सभी किसी न किसी की रीमेक रही हैं। इसलिए अब्बास—मस्तान की अगली फिल्म भी उम्मीद जगा रही है कि यह निर्देशक जोड़ी अब की बार कुछ बेहतर लेकर आएगी।