Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News दिशा पाटनी ने डब्‍बू रतरानी के लिए किया हॉट फोटोशूट

दिशा पाटनी ने डब्‍बू रतरानी के लिए किया हॉट फोटोशूट

0
294

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के म्‍यूजिक वीडियो बेफिक्रा में नजर आ चुकीं नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलीवुड में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ट्विटर खाते पर डब्‍बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर के लिए एक फोटोशूट किया, जिसकी झलक अभिनेत्री ने अपने ट्विटर खाते पर शेयर की।

इस फोटो में अभिनेत्री दिशा पाटनी टॉपलेस नजर आ रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी बांहों का सहारा लेकर अपने शरीर के काफी हिस्‍से को कवर कर रखा है। इस तस्वीर में दिशा ने केवल काले रंग की अंडरवेयर और बूट पहनी हुई है।

तस्‍वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ”डब्बू रतनानी कैलेंडर 2017, मेकअप- जोश, हेयर- शेंकी, फोटोग्राफर- डब्बू रतनानी।”

गौरतलब है कि इस कैलेंडर में कुल 24 हस्तियां नजर आएंगी, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, रणवीर सिह, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालान, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, सन्नी लियोन, संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नाडीस, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन शामिल हैं।

दिशा पाटनी जल्‍द ही जैकी चेन और सोनू सूद अभिनीत फिल्‍म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आएंगी। हालांकि, इससे पहले दिशा पाटनी को एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में देखा गया था। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे