Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News ‘डिशूम’ का पोस्‍टर जारी, ट्रेलर 1 को आएगा

‘डिशूम’ का पोस्‍टर जारी, ट्रेलर 1 को आएगा

0
237

मुंबई। चॉकलेटी अभिनेता वरुण धवन और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ का पहला पोस्टर सोमवार को जारी हुआ।

पोस्टर के साथ जॉन अब्राहम ने लिखा, “सोमवार सुबह जुनैद और कबीर।”

फिल्म के पोस्टर से लग रहा है कि कबीर और जुनैद दो पुलिस अधिकारी हैं, जो कुत्ते के साथ हैं और उनकी आंखों पर धूप का चश्मा है। जॉन मुंह में सिगरेट लिए हुए फुल एक्‍शन में हैं।

dishoom
वरुण ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “फिल्म ‘ढिशूम’ का पोस्टर। जून की शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर। जॉन अब्राहम एनजीई फिल्म्स। रोहित धवन, इरोज नाउ, जैकलिन फर्नांडीज।”

रोहित धवन द्वारा निर्देशित ‘ढिशूम’ में जैकलिन फर्नांडीज भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। इसके साथ ही अक्षय खन्ना भी चार साल बाद वापसी कर रहे हैं।

इस फिल्‍म में अक्षय कुमार भी छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

-आईएएनएस