Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News एक विलेन का सीक्‍वल, एकता कपूर और भूषण कुमार ने मिलाया हाथ

एक विलेन का सीक्‍वल, एकता कपूर और भूषण कुमार ने मिलाया हाथ

0
337

जी हां, भूषण कुमार और एकता कपूर के बैनर ने एक विलेन के सीक्‍वल के लिए साथ काम करने का एलान कर दिया है। हाल ही में एकता कपूर और भूषण कुमार साथ नजर आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार एक विलेन के सीक्‍वल को रिलीज करने के लिए 8 जनवरी 2021 का दिन चुना गया है। 2014 ककी सुपरहिट फिल्‍म एक विलेन के सीक्‍वल में जॉन अब्राहम और आदित्‍य रॉय कपूर नजर आएंगे। हालांकि, अभिनेत्री की तलाश जा है।

गौरतलब है कि मोहित सूरी निर्देशित एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और श्रद्धा कपूर की तिक्‍कड़ी नजर आई थी। उम्‍मीद है कि फिल्‍म की शूटिंग आने वाले कुछ महीनों में शुरू कर दी जाएगी।