Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News Omg! अक्षय कुमार के साथ ऐसी फिल्‍म करना चाहती हैं ईशा गुप्‍ता

Omg! अक्षय कुमार के साथ ऐसी फिल्‍म करना चाहती हैं ईशा गुप्‍ता

0
324

मुंबई। जन्‍नत 2 में सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस कर चुकीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता अब अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करने के मूड में हैं। इतना ही नहीं, बादशाहो अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता ने तो आंखों में काल्‍पनिक फिल्‍म दृश्‍य भी बसा रखा है।

टेलीविजन चैनल ‘जूम’ के शो ‘दिवाली बीट्स’ में ईशा गुप्‍ता ने कहा, ‘मैं सच में अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहती हूं, जहां मैंने एक सारी पहनी हो और अभिनेता मेरे लिए एक गाना गा रहे हों और इसमें हम साथ में पेड़ के आस-पास डांस कर रहे हों।’

esha-gupta-akshay-kumar

अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता ने कहा कि अगर उन्हें ऐसी फिल्म का अवसर मिलता है, तो उनका जीवन सफल हो जाएगा और वह फिल्म जगत में अपने करियर से संतुष्ट हो जाएंगी।

बादशाहो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में आने से पहले से ही वह अक्षय कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक रहीं हैं।

फिल्‍म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार के साथ काम के अनुभव के बारे में ईशा गुप्‍ता ने कहा, ‘जिस दिन मुझे पता चला कि मैं अक्षय कुमार के साथ सह-कलाकार के तौर पर काम करूंगी, मुझे काफी उत्साह हुआ। हालांकि, जब मुझे इस बात का पता चला कि मैं इसमें उनकी अभिनेत्री नहीं हूं, तो मुझे थोड़ी निराशा हुई।’ -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।