Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News जोया को मुश्‍किल नहीं लगा कैमरा फेस करना

जोया को मुश्‍किल नहीं लगा कैमरा फेस करना

0
232

मुंबई। ‘जिंदगी मिलेगी न दोबारा’ की निर्देशक जोया अख्तर ने हाल ही में एक चैनल के लिए प्रोमो की शूटिंग की। जोया अख्‍तर का कहना है कि कैमरे के सामने आना उनके लिए डराने वाला अनुभव नहीं था, बल्कि यह उनके लिए बेहद आसान रहा। हाल में, जोया अख्‍तर ने हॉलीवुड के चैनल ‘सोनी ले प्लेक्स एचडी’ के लिए प्रोमो की शूटिंग की थी।

जोया अख्‍तर ने एक बयान में कहा, “निर्देशित किया जाना बेहद आसान था। यह मेरे लिए डरावना नहीं था, बल्कि हास्यास्पद था क्योंकि जो भी जानते थे कि मैं यह कर रही हूं, वे मुझ पर हंस रहे थे।”

Zoya Akhtar

उन्होंने कहा, “मैं इसमें अपने और अपने समुदाय के लोगों से बातचीत करती नजर आऊंगी। मैं फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं सप्ताह में कम से कम एक फिल्म जरूर देखती हूं, इसलिए मैं उन लोगों को समझ सकती हूं, जिन्हें फिल्में देखना पसंद है।”

जोया अख्‍तर ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह कोई नया काम कर रही हैं।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दमदार कहानी और विषयवस्तु वाली फिल्मों पर रोशनी डालने के लिए अंग्रेजी चैनल सोनी ले प्लेक्स एचडी लेकर आया है, भले ही बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहा हो।

-आईएएनएस