Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News डेंजर में स्‍टॉक ब्रोकर की भूमिका में नजर आएंगे फैजल खान

डेंजर में स्‍टॉक ब्रोकर की भूमिका में नजर आएंगे फैजल खान

0
395

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान एक हॉरर फिल्‍म से वापसी करने जा रहे हैं। फैजल खान की आगामी हॉरर फिल्म ‘डेंजर’ अगले साल उनके जन्मदिन पर 3 अगस्त को रिलीज होगी।

वास्‍तविक घटना पर आधारित फिल्म डेंजर के निर्देशक फैजल सैफ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह फैजल खान की फिल्म है और उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।’

फिल्‍मकार ने आगे कहा, “दर्शक फिल्म में एक नए फैजल खान को देखेंगे, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। यह फिल्म अगले साल तीन अगस्त को फैजल के जन्मदिन पर रिलीज होगी।”

जानकारी के अनुसार फिल्म ‘डेंजर’ गया (बिहार) के एक होटल में घटी वास्तविक घटना पर आधारित है, जहां होटल का निर्दयी मालिक लोगों को मार कर उनका मांस दूसरों को सर्व करता था।

फिल्‍म में फैजल खान गुजरात के स्टॉक ब्रोकर की भूमिका में हैं, जो होटल में अपनी पत्नी के साथ फंस जाते हैं। उनकी पत्नी की भूमिका में वेदिता प्रताप सिंह हैं।

फैजल सैफ ने इसके पहले फिल्म ‘मैं हूं रजनीकांत’ का निर्देशन किया था।