Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News फरहा खान ने दिए एनिमेटेड फिल्‍म बनाने के संकेत

फरहा खान ने दिए एनिमेटेड फिल्‍म बनाने के संकेत

0
226

मुंबई। जी हां, ओम शांति ओम, मैं हूं ना और हैप्‍पी न्‍यू ईयर जैसी फिल्‍मों का निर्देशन कर चुकीं फरहा खान ने भविष्‍य में एनिमेटेड फिल्‍म बनाने के संकेत दे दिए हैं।

हाल ही में आगामी एनिमेटेड फिल्म ‘मोटू पतलू-किंग ऑफ किंग्स’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके फिल्‍मकार फराह खान ने कहा, ‘एनिमेशन शैली मुश्किल है और मेरा मानना है कि मुझे बच्चों के लिए भी फिल्म बनानी चाहिए। एनिमेटेड फिल्म बनाने की जरूरत है इसलिए मैं पहले एनिमेशन सीखूंगी और फिल्म बनाऊंगी।’

फराह खान की बात से साफ जाहिर हो रहा है कि जल्‍द ही फरहा खान एनिमेटेड फिल्म बना सकती हैं। इस मौके फराह खान ने फिल्म मोटू पतलू के साथ अपना निजी कनेक्शन भी साझा किया।

farah-khan-001

फिल्‍मकार शिरीष कुंदर की पत्‍नी फरहा खान ने कहा, ‘कई बार लोग मुझे और शिरीष कुंदर को मोटू पतलू कहते हैं।’

फिल्म की स्क्रीनिंग में मनोज बाजपेयी, श्रेयस तलपड़े, जायद खान अपने बच्चों के साथ और फराह के भाई साजिद खान और कुणाल कपूर जैसे सितारे उपस्थित हुए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्‍म मोटू पतलू के लोकप्रिय किरदार हिंदी कॉमिक मैगजीन लोटपोट से लिए गए हैं। – आईएएनएस