Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जैकी चेन का नाम बदलना चाहती हैं फराह

जैकी चेन का नाम बदलना चाहती हैं फराह

0
253

मुंबई । ‘कुंग फू योगा’ में अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्टार जैकी चेन का डांस कोरियोग्राफ कर रहीं मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने उनके डांस की सराहना करते हुए कहा कि वह उनका नाम ‘जैकी जैक्सन’ रखना चाहती हैं।

फराह, गीता कपूर के साथ मिलकार फिल्म कोरियोग्राफ कर रही हैं। इसकी शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में हो रही है। फराह ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह जैकी चेन के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

farah-khan-with-jacky-chan

इसमें दिग्गज स्टार जैकी चेन के माथे पर तिलक भी लगा दिख रहा है। फराह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “एक्शन किंग डांस कर सकते हैं और कैसे! उनका नाम बदलकर जैकी जैक्सन रखना चाहिए। कुंग फू योगा।”

फराह ने शुक्रवार को भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह कोरियाग्राफर गीता के साथ दिखाई दीं, उस दौरान वह जोधपुर के रास्ते में थे। (आईएएनएस)