Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फरहान अख्तर ने कहा, रॉक ऑन 2 बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण था

फरहान अख्तर ने कहा, रॉक ऑन 2 बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण था

0
189

मुंबई। अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का मोशन पोस्‍टर शुक्रवार को रिलीज हुआ। इसे रोमांचक करार देते हुए फरहान अख्‍तर ने कहा कि पहले भाग की तरह लोगों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना चुनौतीपूर्ण है।

फरहान अख्‍तर ने कहा, ‘इसका सीक्वल बनाना समान रूप से चुनौतीपूर्ण था। हम फिल्म के संगीत, कास्टिंग और लोकेशन सहित सभी भागों को अच्छा बनाना चाहते थे।’

Rock On 2 001

संवाददाताओं से बातचीत दौरान अभिनेता फरहान अख्‍तर ने कहा, ‘सीक्वल बनाते समय हम पर निश्चित रूप से जिम्मेदारियां थीं, क्योंकि हमें फिल्म के पहले भाग को ध्यान में रखकर इसे बनाना था। जिन्हें भी इसका पहला भाग याद होगा, उन्हें फिल्म देखने पर लगेगा कि हमने उसी ईमानदारी और प्यार के साथ इस फिल्म को भी बनाया है।’

Rock On 2 002

संगीत के बारे में फरहान अख्‍तर ने कहा, ‘मुझे लगता है इन आठ सालों में हम और परिपक्व हो गए हैं। हमने इसमें कीबोर्ड और सरोद जैसे उपकरणों को भी शामिल किया है। हालांकि, दर्शकों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना बेहद चुनौतीपूर्ण है।’

Rock On 2 003

गौरतलब है कि ‘रॉक ऑन’ 2008 में आई एक म्यूजिकल फिल्म थी। फरहान अख्‍तर इस फिल्म के निर्माता व अभिनेता थे। ‘रॉक ऑन 2’ इसी फिल्म की अगली कड़ी है।

Rock On 2 005

फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागर ने किया है, जबकि निर्माण फरहान और रितेश सिधवानी ने किया है। फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। इसमें अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली पूर्व की भांति ही अपनी भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस