Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News फरहान अख्‍तर कृति सेनन की लखनऊ सेंट्रल ठंडे बस्‍ते में!

फरहान अख्‍तर कृति सेनन की लखनऊ सेंट्रल ठंडे बस्‍ते में!

0
192

मुंबई। यदि आप फरहान अख्‍तर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए उत्‍सुक हैं तो आपके लिए एक बुरी ख़बर है।

स्‍पॉटबॉयई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्‍तर और कृति सेनन की फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल ठंडे बस्‍ते में पहुंच गई है।

डॉटकॉम ने सूत्रों से हवाले से लिखा है कि फरहान अख्‍तर का बैनर कुछ अज्ञात कारणों के चलते इस फिल्‍म से अलग हो गया।

Lucknow Central

इस फिल्‍म का निर्देशन निखिल अडवाणी करने वाले थे जबकि फिल्‍म का निर्माण एक्‍सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से किया जाना था, जो फरहान अख्‍तर और रितेश सिद्धवानी की फिल्‍म निर्माण कंपनी है। हाल में फरहान अख्‍तर और रितेश सिद्धवानी ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए अक्षय कुमार से हाथ मिलाया है।

इस बैनर की पिछली फिल्‍म बार बार देखो असफल रही। और फिल्‍म रईस की रिलीज डेट खिसकते खिसकते 2017 में पहुंच गई, जहां इसकी टक्‍कर ऋतिक रोशन की फिल्‍म काबिल से होगी। हालांकि, फरहान अख्‍तर जल्‍द ही रॉक ऑन 2 के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।