Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News फरीदा और कुलभूषण का ‘स्कैंडल प्वाइंट’

फरीदा और कुलभूषण का ‘स्कैंडल प्वाइंट’

0
376

मुंबई। यशराज फिल्‍म्‍स की सहयोगी फिल्‍म निर्माता कंपनी की शॉर्ट फिल्‍म ‘स्कैंडल प्वाइंट’ बॉलीवुड कलाकार फरीदा जलाल और कुलभूषण खरबंदा रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्‍म का निर्देशन अंकुर तिवारी कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म ‘स्कैंडल प्वाइंट’ वाई फिल्म्स के संकलन ‘लव शॉट्स’ का हिस्सा है। ‘स्‍कैंडल प्‍वाइंट’ एक वरिष्ठ दंपति की कहानी है।

kalbhushan kharbanda farida jalal

इस फिल्‍म के संबंध में बातचीत करते हुए फरीदा जलाल ने कहा है कि पांच दशकों तक फिल्म, टीवी और विज्ञापन सहित सभी के लिए अभिनय करने के बाद मुझे इस फिल्म के लिए पहली बार युवा टीम और डिजिटल फॉर्मेट में काम करने का मौका मिला है। वास्तव में ये फिल्म एक साउंड ट्रैक है। इसमें संगीत निर्माण और प्रस्तुति गौरव दागोंकर ने दी है।

उधर, फिल्‍म निर्माता आशीष पाटिल का कहना है कि फरीदा जलाल और कुलभूषण जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने में काफी मजा आया और ये मेरे के लिए गर्व की बात भी है।

गौरतलब है कि फरीदा जलाल और कुलभूषण खरबंदा इससे पहले पुकार, गर्व, पिंजर और सोल्जर जैसी फिल्मों में साथ-साथ नजर आ चुके हैं।