Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अपनी ही मौत की ख़बर सुनकर दंग रह गईं फरीदा जलाल!

अपनी ही मौत की ख़बर सुनकर दंग रह गईं फरीदा जलाल!

0
304

मुंबई। जी हां, अभिनेत्री फरीदा जलाल अपनी मौत की ख़बर सुनकर पहले तो हंसी। फिर अचानक उनके घर पर फोन की घंटियां बजने लगी। यह सब देखकर फरीदा जलाल दंग रह गईं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर किसी ने फरीदा जलाल की मृत्‍यु की ख़बर को वायरल कर दिया। इसके बाद यह ख़बर फरीदा जलाल तक भी पहुंची। इसके बाद फरीदा जलाल ने एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं भली और चंगी हूं।’

अभिनेत्री फरीदा जलाल ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये निराधार अफवाह कहां से उड़ी है। शुरू में मुझे हंसी आई.. लेकिन मेरा फोन लगातार बजने लगा और सभी एक ही सवाल कर रहे थे। यह थोड़ा झुंझलाने वाला है, मैं हैरान हूं कि पता नहीं क्यों लोग ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।’

उल्‍लेखनीय है कि इमरान खान की आगामी फिल्म ‘सरगोशियां’ में फरीदा जलाल एक कश्मीरी महिला का किरदार निभा रही हैं। फरीदा जलाल कोई अपवाद नहीं हैं बल्‍कि इससे पहले भी कई सेलेब्रिटियों के साथ ऐसा हो चुका है।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे