Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News फिल्‍मकार श्‍याम बेनेगल की फिल्‍म में नजर आएंगे फवाद खान

फिल्‍मकार श्‍याम बेनेगल की फिल्‍म में नजर आएंगे फवाद खान

0
231

मुम्‍बई। जब पाकिस्‍तानी कलाकारों से जुड़ी हिन्‍दी फिल्‍मों को रिलीज करने पर फिल्‍म निर्माताओं को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उसी बीच ख़बर आ रही है कि फिल्‍मकार श्‍याम बेनेगल की अगली फिल्‍म में अभिनेता फवाद खान मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।

shayam benegal

ख़बरों के अनुसार फिल्‍म निर्माता निर्देशक श्‍याम बेनेगल फिल्‍मकार हर्ष नारायण की फिल्‍म को बनाने के लिए तैयार हो गए हैं, जो भारत पाक शांति के विषय पर कई सालों तक काम कर चुके हैं। ख़बर है कि इस फिल्‍म में फवाद खान एक संगीतज्ञ की भूमिका में होंगे।

fawad-khan-mahira-khan

हालांकि, फिल्‍म को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है क्‍योंकि निर्माता एसोसिएशन पाकिस्‍तानी कलाकारों और तकनीकविदों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। उधर, मनसे भी घोषणा कर चुकी है कि यदि कोई पाकिस्‍तानी कलाकार भारत में काम करते हुए दिखा तो उसकी पिटाई की जाएगी।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।