Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News Fever की पहली झलक, और ट्रेलर 14 को

Fever की पहली झलक, और ट्रेलर 14 को

0
174

मुम्‍बई। सम्राट एंड कंपनी के बाद लापता हुए राजीव खंडेलवाल पर जबरदस्‍त लुक के साथ वापस लौटे हैं। जी हां, उनकी अगली फिल्‍म फीवर का ट्रेलर इस महीने रिलीज होने जा रहा है।

फिल्‍म फीवर के ट्रेलर की एक छोटी सी झलक हाल में रिलीज की गई। और साथ में फिल्‍म की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जिमसें राजीव खंडेलवाल अपनी को-स्‍टार गौहर ख़ान के साथ लिप किस करते हुए नजर आएं हैं।

fever movie 001

राजीव जावेरी द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्‍म फीवर एक सस्‍पेंस थ्रिलर है। इस फिल्‍म की पूरी शूटिंग स्‍विस में की गई है। फिल्‍म के अंदर आपको विदेश स्‍थल, राजीव खंडेलवाल, गौहर ख़ान की रोमांटिक बोल्‍ड युगलबंदी देखने को मिलेगी।

इस फिल्‍म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज होने की संभावना है। फिलहाल, इस ट्रेलर का टीजर आ चुका है।