Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News पहली बार : दोहरी भूमिका में दिखेंगे रणबीर कपूर

पहली बार : दोहरी भूमिका में दिखेंगे रणबीर कपूर

0
316

मुम्बई। रणबीर कपूर अपने फिल्मी कैरियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। जी हां, रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म शमशेरा में दोहरी भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

Karan Johar

सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में डकैत की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर पिता और पुत्र की भूमिका निभाएंगे। दिलचस्प बात तो यह है कि रणबीर कपूर दोनों किरदारों की शूटिंग साथ साथ कर रहे हैं।

फिल्म शमशेरा का निर्देशन अग्निपथ निर्देशक करण मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म शमशेरा, जो ब्रिटिश शासन के समय की कहानी पर आधारित है, 2020 में रिलीज होने की संभावना है।

फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे।