Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर नि:शुल्क ‘रुस्तम’

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर नि:शुल्क ‘रुस्तम’

0
181

लखनऊ। लखनऊ जिला प्रशासन ने शहर के सभी मल्टीप्लेक्सों में 15 अगस्त के अवसर पर बॉलीवुड फिल्म ‘रुस्तम’ का एक शो नि: शुल्क दिखाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी राजशेखर ने आईएएनएस को बताया, “यह आम जनता में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए किया जा रहा है।”

akshay kumar rustom

उत्तर प्रदेश की राजधानी में आठ मल्टीप्लेक्स में कुल 1,704 सीटें हैं। अधिकारी ने बताया कि फिल्म की टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हैं।

विभिन्न सिनेमाघरों में 10 प्रतिशत सीटें ‘दिव्यांगों’ के लिए आरक्षित हैं और 33 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों और स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए 33 प्रतिशत सीटें हैं।

-आईएएनएस