Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News गोविंदा ने फिल्‍म जग्‍गा जासूस के निर्माताओं को सुनाई खरी खरी

गोविंदा ने फिल्‍म जग्‍गा जासूस के निर्माताओं को सुनाई खरी खरी

0
256

मुम्‍बई। फिल्‍म जग्‍गा जासूस के रिलीज होने में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में जहां कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अपने मतभेदों को भूलकर फिल्‍म प्रचार में जुटे हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर फिल्‍म जग्‍गा जासूस का हिस्‍सा रह चुके अभिनेता गोविंदा ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Aa Gya Hero

हाल ही में अनुराग बासु ने स्‍पष्‍ट किया था कि गोविंदा फिल्‍म जग्‍गा जासूस का हिस्‍सा नहीं हैं क्‍योंकि उनके किरदार को पटकथा में हुए फेरबदल के दौरान हटा दिया गया था।

इस मामले में गोविंदा ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैंने कपूर परिवार को सम्‍मान दिया, मैंने यह फिल्‍म इसलिए की थी क्‍योंकि मेरे सीनियर के बेटे की फिल्‍म थी।’

Govinda_HeroNo1

गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैंने फिल्‍म की पटकथा मांगी थी। लेकिन, मुझे कहा गया कि फिल्‍म की पटकथा दक्षिण अफ्रीका में सुनाई जाएगी। मैं फिल्‍म साइन करने की रकम भी नहीं ली, और मैंने कोई अनुबंध भी नहीं बनाया।’

आ गया हीरो अभिनेता गोविंदा ने अपने अंतिम ट्विट में कहा, ‘मैं बीमार होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका गया और फिल्‍म की शूटिंग पूरी की। लेकिन, नकारात्‍मक ख़बरें और कहानियां गोविंदा के बारे में सामने आई थी, यही कारण था कि तीन साल तक फिल्‍म को याद रखा गया।’

Twitter Viral Image

बता दें कि फिल्‍म जग्‍गा जासूस के लिए गोविंदा ने लगभग 20 दिन तक शूटिंग की थी। रणबीर कपूर फिल्‍म सह निर्माता हैं। फिल्‍म जग्‍गा जासूस की शूटिंग कई साल पहले शुरू हुई थी।

More News