Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News गोविंदा का झलका दर्द, बोले बुरा वक्‍त चल रहा है कोई बात...

गोविंदा का झलका दर्द, बोले बुरा वक्‍त चल रहा है कोई बात नहीं

0
274

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जल्‍द ही अपनी नई फिल्‍म आ गया हीरो के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन, इन दिनों अभिनेता गोविंदा बॉलीवुड की बेरुखी से काफी खफा नजर आ रहे हैं।

हाल में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम  के साथ हुए एक साक्षात्‍कार में गोविंदा ने खुलकर अपने मन की बात कही। इस दौरान गोविंदा ने करण जौहर का जिक्र करते हुए कहा कि करन जौहर ने कभी भी मुझे अपने शो पर नहीं बुलाया जबकि अन्‍य सितारों को कई बार बुला चुके हैं।

हालांकि, बाद में गोविंदा ने अपनी बुरी किस्‍मत को कोसते हुए कहा कि मैं अपने बुरे वक्‍त के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहता। अमिताभ बच्‍चन भी इस दौर से गुजरे हैं, जिससे इस समय मैं गुजर रहा हूं।

गौरतलब है कि गोविंदा पिछले लंबे समय से अपनी पुरानी सितारा चमक को पाने के लिए संषर्घ कर रहे हैं लेकिन किस्‍मत का सितारा साथ नहीं दे रहा है। अब उनकी नई फिल्‍म आ गया हीरो रिलीज होने जा रही है। इससे गोविंदा को काफी उम्‍मीदें हैं।