Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अभिनेता गोविंदा की फिल्‍म ‘आ गया हीरो’ का पोस्‍टर रिलीज

अभिनेता गोविंदा की फिल्‍म ‘आ गया हीरो’ का पोस्‍टर रिलीज

0
429

मुम्‍बई। अभिनेता गोविंदा बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री को लेकर प्रयत्‍नशील हैं। छोटी छोटी भूमिकाएं निभाकर अपनी उपस्‍थिति दर्ज करवाने वाले डांसिंग स्‍टार गोविंदा अपनी नई फिल्‍म आ गया हीरो के साथ अगले साथ धमाकेदार एंट्री मारेंगे।

जी हां, गोविंदा ने अपनी अगली फिल्‍म का पहला पोस्‍टर जारी कर दिया है। इस पोस्‍टर में गोविंदा काफी धाकड़ लुक में नजर आ रहे हैं। गोविंदा ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अगली फिल्‍म आ गया हीरो अगले साल 24 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्‍म की शूटिंग तीन साल पहले शुरू हुई थी। फिल्‍म का निर्देशन दीपंकर सेनापति ने किया है जबकि गोविंदा प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्‍म है। अभिनेता गोविंदा को उम्‍मीद है कि उनका खोया हुआ स्‍टारडम इस फिल्‍म से वापस मिल सकता है।