Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News 15 साल बाद दोस्त से मिलीं ग्रेसी सिंह

15 साल बाद दोस्त से मिलीं ग्रेसी सिंह

0
338

मुंबई| अभिनेत्री ग्रेसी सिंह टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद पहुंची, जहां वह लंबे समय बाद अपनी एक दोस्त से मिली।

ग्रेसी ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद का दौरा किया और जब वह साक्षात्कार के लिए रेडियो स्टेशन पहुंची, तो उन्हें रेडियो जॉकी से मिलने का मौका मिला, जो उनकी दोस्त निकली।

Gracy Singh

ग्रेसी ने बताया, “मैं उससे मिलकर हैरान रह गई। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे उससे मिलने का मौका मिलेगा। जब मैं उससे मिली थी तब वह बहुत छोटी थी।”

सूत्र के मुताबिक, “वह उसे फिल्म ‘लगान’ के दिनों से जानती है। जब ग्रेसी ने भुज में शूटिंग की थी, तब रेडियो जॉकी बहुत छोटी थी। वह ग्रेसी की प्रशंसक थी और सेट पर घूमने आती थी, उस समय उसकी उससे गहरी दोस्ती हो गई थी।”

सूत्र ने कहा, “दुर्भाग्य से, वर्ष 2001 को भुज में आए भूकंप के बाद, लड़की के परिजन अहमदाबाद चले गए। इसके चलते दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। वहीं ग्रेसी 15 साल बाद उसी लड़की से फिर मिलीं।” (आईएएनएस)