Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News हबीब फैजल नए प्रोजेक्‍ट की तैयारी में

हबीब फैजल नए प्रोजेक्‍ट की तैयारी में

0
187

मुंबई। ‘दो दूनी चार’ से चर्चित फिल्म निर्देशक हबीब फैजल यश राज फिल्म्स के नेतृत्व में नए चेहरों के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

बैनर के मुताबिक, “यशराज फिल्म्स बैनर दो नए चेहरों को लांच करने जा रहा है। हबीब फैजल फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए नए कलाकारों को चुना जाएगा।”

हबीब फैजल निपुण लेखक भी हैं, इससे पहले उन्होंने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ का निर्देशन किया था। हालांकि, 2014 में उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रही। (आईएएनएस)|