Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की तो निकली पड़ी

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की तो निकली पड़ी

0
170

मुंबई। भले ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवद्धन कपूर ने बॉक्‍स ऑफिस पर अभी अपना जल्‍वा न दिखाया हो। मगर, हर्षवर्धन कपूर ने अपने फिल्‍मी कैरियर की तीसरी फिल्‍म साइन कर ली है।

Mirzya

जी हां। फिल्‍म मिर्जिया के बाद भावेश जोशी नामक फिल्‍म कर रहे हर्षवर्धन कपूर ने श्रीराम राघवन के साथ एक फिल्‍म करने के लिए हां कह दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्‍म में हर्षवर्धन कपूर एक ऐसे संगीतज्ञ के किरदार में नजर आएंगे, जो नेत्रहीन होने का नाटक करता है। हर्षवर्धन कपूर के अलावा फिल्‍म में तब्‍बू भी अहम किरदार निभा रही हैं।

मिर्जिया अभिनेता हर्षवर्धन कपूर इस फिल्‍म की शूटिंग ‘भावेश जोशी’ पूरी होने के बाद शुरू करेंगे। ‘भावेश जोशी’ को विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मिर्जिया 7 अक्‍टूबर को रिलीज होगी, जिसमें सैयामी खेर भी नजर आएंगी।