Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News मिर्जिया अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को नहीं है बंपर ओपनिंग उम्‍मीद

मिर्जिया अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को नहीं है बंपर ओपनिंग उम्‍मीद

0
225

मुंबई। 7 अक्‍टूबर को बड़े पर्दे पर अपने अभिनय की पहली झलक दिखाने आ रहे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को बंपर ओपनिंग की उम्‍मीद नहीं है।

mirzya-movie-3

यदि हर्षवर्धन की उम्‍मीद के विपरीत कुछ होता है तो हर्षवर्धन कपूर को हैरत हो सकती है। ऐसा हमारा नहीं, बल्‍कि स्‍वयं अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है।

जी हां, फिल्‍मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्‍म मिर्जिया अभिनेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलती है तो मुझे इससे हैरानी होगी।

harshvardhan-kapoor-001

मिर्जिया म्‍यूजिक रिलीज समारोह के दौरान एक सवाल के जवाब में हर्षवर्धन कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मसाला फिल्म नहीं है। हालांकि, इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कौन सी फिल्में व्यावसायिक हैं और कौन सी नहीं। मुझे लगता है कि जो भी फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं वे व्यावसायिक होती हैं। उदाहरण के लिए ‘नीरजा’।’

गौरतलब है कि फिल्म ‘मिर्जिया’ में हर्षवर्धन कपूर के साथ सैयामी खेर भी हैं। इस फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखी है और यह मिर्जा-साहिबा की प्रेम कहानी से प्रेरित है। -आईएएनएस