Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News 18 अगस्‍त को बॉक्‍स ऑफिस पर कदम नहीं रखेगी पर्दे की ‘हसीना...

18 अगस्‍त को बॉक्‍स ऑफिस पर कदम नहीं रखेगी पर्दे की ‘हसीना पार्कर’

0
252

 इससे पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी हसीना पार्कर

मुम्‍बई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म हसीना पार्कर की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ गई है। 18 अगस्‍त 2017 को रिलीज होने वाली क्राइम ड्रामा फिल्‍म हसीना पार्कर अब किसी नयी तारीख पर रिलीज होगी।

दरअसल, हसीना पार्कर के निर्माता निर्देशक नहीं चाहते कि उनकी फिल्‍म अगस्‍त महीने में रिलीज हो, जहां पर पहले से ही दो बड़ी फिल्‍में एक हफ्ते के अंतराल पर रिलीज हो रही हों। बता दें कि शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्‍त को रिलीज होगी जबकि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्‍त को रिलीज होगी।

एक अंग्रेजी दैनिक से बात करते हुए निर्देशक अपूर्व लाखिया ने कहा, ‘हम देख रहे हैं, जो फिल्‍में रिलीज हो रही हैं, उनके नतीजे अच्‍छे नहीं हैं। यदि हम बॉक्‍स ऑफिस पर 18 अगस्‍त को आते हैं, तो सुसाइड करने के बराबर होगा, क्‍योंकि शाह रुख खान और अक्षय कुमार का प्रभाव बॉक्‍स ऑफिस पर अगले कई हफ्तों तक रहेगा। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्‍म कर मुक्‍त होने की संभावना है।’

गौरतलब है कि बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी फिल्‍म के साथ टकराव को टालने के लिए श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म हसीना पार्कर की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है। हालांकि, हसीना पार्कर की नयी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्‍म में श्रद्धा कपूर दाऊद अब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की भूमिका निभा रही हैं।