Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News मोहनजो दरो ट्रेलर से खुश हुए ऋतिक

मोहनजो दरो ट्रेलर से खुश हुए ऋतिक

0
238

मुंबई। मध्ययुगीन दुनिया की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने जा रही निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदरो’ का ट्रेलर जारी होने के बाद से ऋतिक रोशन छा गए हैं।

Watch –अद्भुत! जबरदस्‍त! मोहनजो दरो का ट्रेलर

इस फिल्म में अभिनेता को एक किसान की भूमिका में देखा जा रहा है, जो मोहनजो दरो शहर से खुद के जुड़े होने के पीछे के कारण की खोज करता है। इस ट्रेलर को अब तक 40 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

mohenjo daro

फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए ऋतिक ने कहा, “हम सबने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और इसलिए हम इसके ट्रेलर को दर्शकों को दिखाने के लिए काफी उत्साहित थे।”

ऋतिक ने कहा, “मेरे लिए मेरे प्रशंसक मेरी दुनिया हैं और उनसे प्रशंसा पाना ही मेरा लक्ष्य है। फिल्म के ट्रेलर पर मिली प्रतिक्रिया से मैं काफी खुश हूं और सभी से मुझे प्यार भरे संदेश मिल रहे हैं।”

आशुतोष निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निमार्ता सिद्धार्थ राय कपूर और सुनीता गोवारीकर हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

-आईएएनएस