Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ऋतिक की अगली 6 फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ में बिके

ऋतिक की अगली 6 फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ में बिके

0
192

मुंबई। बॉलीवु़ड अभिनेता ऋतिक रोशन की अगली छह फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ रुपये में बिके हैं। अभिनेता ने अपने अगली फिल्मों के सैटेलाइट अधिकार के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऋतिक की इस साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘मोहनजो दड़ो’ है, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है। यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।

अभिनेता की 2017 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के सैटेलाइट अधिकार 45 करोड़ रुपये में बिके हैं।

-आईएएनएस