Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ‘अफेयर विद पोप’ बयान पर ऋतिक ने मांगी माफी

‘अफेयर विद पोप’ बयान पर ऋतिक ने मांगी माफी

0
212

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली अपनी विवादास्पद टिप्पणी ‘अफेयर विद द पोप’ के लिए माफी मांग ली है। ऋतिक का कहना है कि उन्होंने यह अनजाने में किया था।

ऋतिक ने शनिवार रात ट्विटर पर लिखा, “मुझे ऐसा लगता है कि मेरे ट्वीट से कुछ गलतफहमी पैदा हो गई है। मेरा इरादा किसी की धार्मिक या अन्य भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कतई नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

Hrithik Roshan 007

उन्होंने खुद को उस वक्त मुसीबत में डाल लिया था, जब एक इसाई समूह ने उन्हें धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर एक नोटिस भेज दिया था।

गौरतलब है कि ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा था कि मीडिया जिन आश्चर्यजनक महिलाओं का नाम मुझसे जोड़ रही है, उससे कहीं ज्यादा संभावना मेरे और ‘पोप’ के अफेयर की हो सकती है। (आईएएनएस)