Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इसलिए फिल्‍म निर्देशन में नहीं कूदेंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

इसलिए फिल्‍म निर्देशन में नहीं कूदेंगे अभिनेता ऋतिक रोशन

0
300

मुम्‍बई। जैसे कि हम जानते हैं, हिंदी सिने जगत के कई महारथी अभिनेता निर्देशन में कदम रख चुके हैं। लेकिन, अभिनेता से फिल्‍म निर्देशक बने राकेश रोशन के बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्‍म निर्देशन में कदम रखना नहीं चाहते।

हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, ‘फिल्‍म निर्देशन में कदम रखने का कोई इरादा नहीं है। निर्देशन में कदम रखने की आवाज भीतर से आती है, जो मुझे अभी तक वो आवाज नहीं मिली।’

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले ऋतिक रोशन के पड़ोसी अभिनेता अक्षय कुमार भी निर्देशन में कदम रखने से इंकार कर चुके हैं। निर्देशन में हाथ नहीं अजमाएंगे अभिनेता अक्षय कुमार क्‍योंकि….

हालांकि, ऋतिक रोशन अपने जीवन पर किताब लिखने के बारे में विचार कर रहे हैं। इस किताब में ऋतिक रोशन अपने जीवन के उतार चढ़ाव को समेटना चाहते हैं। मगर, ऋतिक रोशन का मानना है कि वह कोई लेखक नहीं हैं। फिर भी इस बारे में सोच रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्‍मकार करण जौहर की ‘एन अनसूटेबल बॉय’, रेखा के जीवन पर यासीर उस्मान की ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ऋषि कपूर की ‘खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ रिलीज हुईं हैं, जो अपने खुलासों के कारण काफी चर्चा में रही हैं।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।