Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News व्यस्त रहना चाहती हैं हुमा कुरैशी

व्यस्त रहना चाहती हैं हुमा कुरैशी

0
191

नई दिल्ली | ‘दोबारा’, ‘वाइसरायज हाउस’ और दक्षिण की फिल्म ‘व्हाइट’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से काफी खुश हैं।

यह पूछे जाने पर कि अधिक काम से क्या उन्हें बोझ जैसा तो महसूस नहीं होता? इस पर हुमा ने कहा, “नहीं, यहां तक कि पिछले साल मेरी ‘बदलापुर’ रिलीज हुई, जिसने बहुत अच्छा कारोबार किया। मैं काम में व्यस्त होने से अधिक खुश हूं।”

Huma Qureshi 007
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की अभिनेत्री ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं हमेशा इसके (काम) साथ व्यस्त रहूं।”

हुमा हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके भाई और अभिनेता साकिब सलीम भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

वह दक्षिण सिनेमा का भी रुख करने जा रही हैं। दक्षिण की फिल्म ‘व्हाइट’ में वह सुपरस्टार ममूटी के साथ नजर आएंगी।

हुमा (29) डाउनटोन अबे के स्टार ह्यूग बोनविले के साथ गुरिंदर चड्ढा की आगामी ब्रिटिश भारतीय ऐतिहासिक फिल्म ‘वायसराय हाउस’ में भी दिखाई देंगी। आईएएनएस