Friday, April 10, 2026
Home Gossip/News Omg! इस निर्देशक की नजर में नरेंद्र मोदी श्रीराम से बड़े क्योंकि….

Omg! इस निर्देशक की नजर में नरेंद्र मोदी श्रीराम से बड़े क्योंकि….

0
246

मुम्बई। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में भाजपा द्वारा जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर तरफ जयकार हो रही है। ऐसे में एक फिल्मकार ऐसा भी है, जो नरेंद्र मोदी को भगवान श्री राम से बड़ा घोषित कर रहा है।

जी हां, बॉलीवुड फिल्मकार रामगोपाल वर्मा को लगता है कि नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम जी से बड़े भगवान हैं क्योंकि ​निर्देशक श्रीराम के समय में नहीं रहे, और नरेंद्र मोदी की अयोध्या में जीवन बसर कर रहे हैं।

एक अन्य ट्विट में राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की सरकार से अधिक अच्छी अमिताभ बच्चन की सरकार है, लेकिन, मैं नरेंद्र मोदी की सरकारगिरी से प्यार करता हूं, क्योंकि राम मंदिर आने वाला है।’

गौरतलब है कि हाल ही में राम गोपाल वर्मा अपने एक ट्विट के कारण विवादों में फंस चुके हैं, जिसमें राम गोपाल वर्मा ने महिलाओं को सनी लिओनी बनने की सलाह दी थी।

अब नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम से बड़ा घोषित करना और राम मंदिर बनने की बात कहना भी राम गोपाल वर्मा को संभवत मुश्किल में डाल सकता है।