Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News एक्‍टर से शादी को लेकर बोलीं सोहा अली

एक्‍टर से शादी को लेकर बोलीं सोहा अली

0
221

मुंबई। पिछले दिनों ख़बरें आई थी कि कुणाल खेमू और सोहा अली ख़ान के बीच संबंध अधिक अच्‍छे नहीं हैं, हालांकि, कुणाल खेमु ने ट्विट करते हुए स्‍थिति साफ कर दी थी कि जब वे एक बार प्रतिबद्ध हो जाएं तो फिर वे प्रेस की भी नहीं सुनते।

अब अभिनेता कुणाल खेमू की पत्नी व अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि किसी अभिनेता से प्यार करना आसान काम नहीं है और इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।

soha ali khan 001
सोहा अली ख़ान ने तारा शर्मा के शो दौरान कहा, “मेरी मां ने कहा था, ‘तुम एक कलाकार से शादी क्यों कर रही हो, इससे तुम्हारी जिंदगी जटिल हो जाएगी।’.. मैंने एक कलाकार से शादी की है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।”

सोहा अली ख़ान कहती हैं, “इसका फायदा यह है कि उन्हें इस बात से आपके प्रति सहानुभूति होती है कि आपको काफी यात्रा करनी पड़ती है, आप देर रात तक काम करते हैं और आपको पर्दे पर लोगों से प्यार का दिखावा करना पड़ता है। इसका नुकसान यह है कि वे भी यही सब करते हैं, जिससे झुंझलाहट होती है।”

अभिनेत्री ने ‘द तारा शर्मा’ शो के चौथे संस्करण में अपनी शादी, माता-पिता और करियर के बारे में बातें कीं। यह एपिसोड स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर रविवार को प्रसारित होगा।

-आईएएनएस