Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सलमान के लिए अच्‍छी पटकथा नहीं – फरहा ख़ान

सलमान के लिए अच्‍छी पटकथा नहीं – फरहा ख़ान

0
215

मुंबई। सलमान ख़ान के लिए ‘मुन्नी बदनाम’ और ‘फेविकॉल से’ जैसे गाने कोरियोग्राफ करने वाली फराह ख़ान का कहना है कि उनके पास कोई स्क्रिप्ट नहीं है जिसकी पेशकश वह सुपरस्टार सलमान को कर सकें।

 

farah khan

हालांकि, कोरियोग्राफर फराह ख़ान इससे पहले शाहरुख ख़ान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता को निर्देशित कर चुकी हैं।

सलमान ख़ान को निर्देशित करने के सवाल पर फराह ने कहा, “मैं नहीं जानती। मेरे पास उनके लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है और न ही उनके लिए कोई स्क्रिप्ट लिख रहीं हूं।”

फराह ने कहा, “सलमान और मैं काफी वर्षो से एक-दूसरे को जानते हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और जब भी हमने साथ काम किया है, वह हिट रहा है।”

-आईएएनएस